कर्ज से तंग आकर एक और युवा किसान ने की खुदकुशी

Tired of debt, another young farmer committed suicide
कर्ज से तंग आकर एक और युवा किसान ने की खुदकुशी
वर्धा कर्ज से तंग आकर एक और युवा किसान ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, विजयगोपाल। जिले में किसान आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही कम पैदावार और कर्ज से तंग आकर 42 वर्षीय युवा किसान ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली। घटना देवली तहसील के तांबा येंडे गांव में हुई। मृतक किसान का नाम मनोज नानाजी येंडे है।  जानकारी के अनुसार तांबा येंडे निवासी मनोज ने गुरुवार 22 सितंबर को घर में जहर गटक लिया था। उसे उपचार के लिए भिड़ी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दरम्यान उसकी मौत हो गयी। उसके पास पुस्तैनी 4 एकड़ खेती है। इस वर्ष उन्होंने कपास व सोयाबीन की बुआई की थी। लेकिन अतिवृष्टि के कारण फसलें खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार मनोज पर इलाहाबाद बैंक का 1 लाख 10 हजार रुपए का कर्ज था। इन सभी चिंताओं से ग्रसित होकर मनोज ने आत्महत्या कर ली।  वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी व एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है।

Created On :   24 Sept 2022 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story