टिश्यू पेपर बनाने वाली कंपनी के गोदाम में भीषण आग, बड़ा नुकसान

Tissue fire in tissue paper making companys warehouse, 4 thousand tons of goods destroyed
टिश्यू पेपर बनाने वाली कंपनी के गोदाम में भीषण आग, बड़ा नुकसान
टिश्यू पेपर बनाने वाली कंपनी के गोदाम में भीषण आग, बड़ा नुकसान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। टिश्यू पेपर बनाने वाली कंपनी इंडस पेपर बोर्ड प्रा.लि. खैरी (सातनवरी) में सोमवार की शाम करीब 4 बजे मिल के कच्चे माल के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार गोदाम में करीब चार हजार टन रॉ मटेरियल रखा होने की जानकारी कंपनी  के एचआर अधिकारी  पंकज  भानुसे ने दी। 

अग्निशमन के 2 वाहनों ने पाया काबू
सूचना मिलते ही नागपुर से अग्निशमन दल के दो वाहन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आता है। कलमेश्वर  के थानेदार हाफिज राजा शेख ने बताया कि, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस दल रवाना किया गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर करोड़ों का माल नष्ट होने की जानकारी कंपनी व्यवस्थापक शिदे ने दी है।
 

Created On :   4 May 2021 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story