नेवले से बचने के लिए नाग पहुंचा श्वान के झुंड में

To escape from the mongoose, the snake reached the dogs herd
नेवले से बचने के लिए नाग पहुंचा श्वान के झुंड में
सांप और नेवले की लड़ाई नेवले से बचने के लिए नाग पहुंचा श्वान के झुंड में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सांप व नेवले की लड़ाई में एक सांप अपनी जान बचाने के लिए श्वान के झुंड में पहुंच गया। एक सांप शेल्टर में श्वान के झुंड के बीच लहुलुहान अवस्था में पहुंचा। कर्मचारियों ने सर्पमित्र को जानकारी देकर सांप का रेस्क्यू किया। यहां आए दिन सांप व नेवले की लड़ाई होती रहती है।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे भांडेवाड़ी स्थित मनपा पशुनिवारा केंद्र परिसर में 4 फीट का नाग सांप श्वानों की ओर आ रहा था। इसे देखकर श्वानों ने जोर-जोर से भौंकना शुरू किया। इसके कारण शेल्टर के कर्मचारियों को सांप आने की बात पता चली। सांप को देखकर श्वानों ने डर के कारण उससे दूरी बना ली। सांप को रेस्क्यू करने के लिए  शेल्टर के कर्मचारी पवन झकरेल ने स्वप्निल बोधाने को जानकारी दी। उन्होंने अपने मित्र संदीप पांडे को पशुनिवारा केंद्र में भेजा। सर्पमित्र संदीप ने बड़ी सतर्कता से  सांप को पकड़कर प्लास्टिक की बोतल में बंद किया। यह सांप नाग प्रजाति का था। सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग से संपर्क कर इलाज के लिए दे दिया गया।

 

Created On :   27 Jan 2022 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story