आज एक साथ 227 जगहों पर भाजपा करेगी उत्तरभारतीय चौपाल 

Today BJP will organize North Bhartiya Chaupal at 227 places simultaneously
आज एक साथ 227 जगहों पर भाजपा करेगी उत्तरभारतीय चौपाल 
राजनीति आज एक साथ 227 जगहों पर भाजपा करेगी उत्तरभारतीय चौपाल 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अगले साल होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उत्तरभारतीय मतदाता बड़ी भूमिका निभाएंगे। शिवसेना से अलग होने के बाद भाजपा को परप्रांतिय मतदाताओं पर खास भरोसा है। उत्तरभारतीय मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए पार्टी की तरफ से लगातार कोशिश जारी है। रविवार को महानगर के सभी 227 वार्डों में एक साथ उत्तरभारतीय चौपल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के विधायक, सांसद, नगरसेवक व हिंदीभाषी नेतामुंबई के उत्तर भारतीय समाज से संवाद कर उनकी कठिनाईयों को जानकर उनका हल निकालने पर चर्चा करेंगे।

मुंबई भाजपा-उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी और उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से उत्तर भारतीयों से संवाद का कार्यक्रम शुरू है। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और मुंबई-भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया गया था।उनकी संकल्पना थीकि मुंबई में हिंदी भाषियों के साथ मिलकर 1000 चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अब तक लगभग 300 से अधिक चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर मुंबई के उत्तर भारतीयों से संवाद करके उनकी कठिनाइयों को समझा गया है।

Created On :   13 Nov 2021 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story