फ्रेंडशिप-डे : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... एक दूसरे को दिए गिफ्ट्स

Today Friendship-Day : celebrated in country as like a festival
फ्रेंडशिप-डे : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... एक दूसरे को दिए गिफ्ट्स
फ्रेंडशिप-डे : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... एक दूसरे को दिए गिफ्ट्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आज फ्रेंडशिप-डे है। पूरे देश में इसे पर्व की तरह मनाया जाने लगा है। नागपुर भी इसमें पीछे नहीं है। यहां भी करीब एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। फ्रेंडशिंप-डे बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्गों तक सभी धूमधम से मना रहे हैं। फ्रेंडशिप-डे के लिए शहर के होटल्स, सिनेमाघरों में बुकिंग पहले से ही करा ली गई है। लेडीज ग्रुप्स, युवाओं के ग्रुप्स और जेन्ट्स के ग्रुप अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। हर कोई अपनी सुविधा अनुसार गिफ्ट खरीद लिया है। मार्केट भी गिफ्ट आइटम से गुलजार हैं। कुछ लोगों ने फ्रेंडशिप-डे को दोस्ती और मौज-मस्ती का अवसर न मानते हुए यहां पर्यावरण को महत्व दिया है। कुछ लोग पौधों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर फ्रेंडशिप-डे मनाने की तैयारी की है। ये लोग इसके जरिए समाज में एक मैसेज छोड़ कर फ्रेंडशिप-डे को सार्थक करना चाहते हैं। इसके लिए बाजार भी तैयार है। यहां गुलाब के फूलों के दाम 10 रु. से बढ़ कर 40 रुपए प्रति नग तक पहुंच गए हैं।

पेड़-पौधे भी हमारे दोस्त हैं
अतुल जैन ने कहा कि हमने सोचा कि फ्रेंडशिप-डे थोड़ा अलग तरीके से मनाया जाए, इसलिए हमने पौधों के लिए फ्रेंडशिप बैंड खरीदा है, ताकि उन्हें भी फ्रेंडशिप बैंड बांधा जाए। हमारा ग्रुप कॉलोनी के गार्डन में पौधों को फ्रेंडशिप बैंड बांधने वाला है। यह फ्रेंडशिप-डे यादगार रहेगा। आखिर हर चीज में कुछ अलग आइडिया होना चाहिए। फ्रेंडशिप-डे तो साधारण तरीके से सभी मनाते हैं, पेड़-पौधे भी हमारे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए उनके साथ फ्रेंडिशप-डे सेलिब्रेट होना चाहिए। इसकी सबसे अच्छी बात है कि हमारा दोस्त एक ही जगह पर रहेगा वह हमें छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। 

प्लांट की डिमांड ज्यादा
नवनीत कोठारी, गिफ्ट शॉप ऑनर के मुताबिक लोगों में पौधारोपण और हरियाली के प्रति बहुत जागरूकता आई है। इस बार बाकी के गिफ्टस आइटम्स से प्लांट्स की डिमांड ज्यादा है। सभी अपने फ्रेंड्स को पौधा ही गिफ्ट करना चाहते हैं। इसमें फेंगशुई के आधार पर पौधे का चयन किया जा रहा है। फ्रेंडशिप-डे के लिए बहुत सारी गिफ्ट की वेरायटी आई है। हर उम्र वर्ग के हिसाब से गिफ्ट आईटम मौजूद हैं। फ्रेंडशिप का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 

 

Created On :   5 Aug 2018 6:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story