योगायोग काॅलोनी में दूसरे दिन भी तोड़ू दस्ते ने की कार्रवाई

Todu squad took action in Yoga Yog Colony for the second day as well
योगायोग काॅलोनी में दूसरे दिन भी तोड़ू दस्ते ने की कार्रवाई
अमरावती योगायोग काॅलोनी में दूसरे दिन भी तोड़ू दस्ते ने की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कैम्प परिसर के सामाजिक न्याय भवन के पीछे जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सोसायटी के कुछ सदस्यों ने योगायोग काॅलोनी नाम से एक बस्ती बनाई है। इस साेसायटी में वहां मकान बनाते समय कुछ लोगों ने मनपा के अनुमति से ज्यादा निर्माणकार्य किया है। गुरुवार को यहां मनपा के तोड़ू दस्ते ने कार्रवाई की। शुक्रवार को दूसरे दिन परिसर निवासी एक व्यक्ति की कांक्रीट की सीढ़ियां मनपा के दस्ते ने गिरा दीं। जानकारी के अनुसार जितेंद्र तिवारी ने कांक्रीट की सीढ़ियां बनवाई थीं। अतिक्रमण दल प्रमुख अजय बंसेले के निर्देश पर पुलिस बंदोबस्त में तोड़ू दस्ते के श्याम चावरे, योगेश कोल्हे आदि की उपस्थिति में कांक्रीट की सीढ़ियां शुक्रवार को तोड़ दीं।
 

Created On :   4 Jun 2022 3:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story