महाराष्ट्र में चल रही टोली सरकार - पाटील

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महाविकास आघाड़ी पर निशाना महाराष्ट्र में चल रही टोली सरकार - पाटील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि राज्य में टोली सरकार चल रही है। कोई भी अनावश्यक बात करके मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। न तो आघाड़ी में समन्वय है, न ही सरकार में। शुक्रवार को पाटील ने पत्रकारों से चर्चा की। वे तिरोडा के विधायक विजय राहंगडाले के परिवार को सांत्वना देने के सिलसिले में यहां आए थे। बीते दिनों वर्धा के पास हादसे में राहंगडाले के पुत्र का निधन हुआ था। गौरतलब है कि किसी खेल में लिप्त लोगों के छोटे समूह को मराठी में टोली कहा जाता है। 

मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम : पाटील ने कहा कि किराना दुकान में शराब संबंधी राज्य सरकार के निर्णय से वे व्यथित हुए थे। उन्होंने इस संबंध में जो कुछ कहा था उसे लेकर  भी बहस छेड़ दी गई। घोटाला, भ्रष्टाचार, ईडी की कार्रवाई, वाइन िबक्री के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए महाविकास आघाड़ी अन्य विषयों को छेड़ देती है। महाविकास आघाड़ी की एक ही नीति है कि जब तक उसे सत्ता से बाहर नहीं किया जाता, तब तक वह सत्ता भोगेगी। गंभीर आरोपों के बाद भी उस पर कोई असर नहीं हो रहा है। न्यायालय व सीबीआई का कोई निर्णय आघाड़ी के अनुकूल हो तो वह चुप रहती है, लेकिन उसके िवरोध में कोई निर्णय आए तो भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाती है। 

सबूतों के साथ आरोप लगाते हैं सोमैया : भाजपा नेता किरीट सोमैया के आरोपों को लेकर बहस पर पाटील ने कहा कि सोमैया सबूतों के साथ आरोप लगाते हैं। वे कोई भी बात निराधार नहीं करते हैं। सुजित पाटकर की कंपनी में संजय राऊत व उनके पुत्र की भागीदारी है। अमृता फडणवीस के चर्चित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इस बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

  

Created On :   5 Feb 2022 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story