पति से ले लिया तलाक, शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया खिलवाड़

Took divorce from husband, lover played with the pretext of marriage
पति से ले लिया तलाक, शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया खिलवाड़
पति से ले लिया तलाक, शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया खिलवाड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   एक महिला ने प्रेमी के झांसे में आकर पति से तलाक ले लिया, लेकिन प्रेमी ने महिला से शारीरिक संबंध स्थापित करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ बोरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण गायकवाड़ (42) को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस के अनुसार पीड़िता 32 वर्षीय महिला है। पीड़िता की आरोपी से सितंबर 2018 में जान-पहचान हुई। पश्चात आरोपी प्रवीण ने महिला को शादी के सपने दिखाए। झांसे में आते ही प्रेमी ने उसे पति से तलाक लेने की सलाह दी। पति से तलाक लेने के बाद जब महिला ने प्रवीण पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बोरी पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बालिका से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
काटोल पुलिस ने एक 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी अंकुश दिगंबर भोस्कर (25), कोंढासावली, काटोल निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 12 जून को दोपहर में बालिका अपनी सहेली के साथ स्कूल के पास खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे जबरन स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। धमकी दी कि, किसी को कुछ बताया ताे वह उसे मारेगा। बालिका के शोर मचाने पर एक व्यक्ति मदद के लिए दौड़ा और उसने आरोपी को दबोच लिया था, लेकिन आरोपी उसके चंगुल से भाग निकला। उसके बाद पुलिस ने अंकुश को दबोच लिया।  मामले की जांच महिला अधिकारी अश्विनी वानखेड़े कर रही हैं। 
 

Created On :   14 Jun 2021 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story