अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कर संवर्धन की ली जिम्मेदारी

Took responsibility of promotion by planting saplings on Amrit Mahotsav
अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कर संवर्धन की ली जिम्मेदारी
उत्साह अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कर संवर्धन की ली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्कूली छात्रों ने पौधारोपण कर संवर्धन की जिम्मेदारी ली। स्थानीय नर्मदा वल्लभ बहुउद्देशीय विकास संस्था की ओर से पवन नगर स्थित मनपा शाला में अनूठा उपक्रम आयोजित किया गया। नई पीढ़ी में जागरूकता लाने हेतु केंद्र सरकार की विविध योजनाओं के बारे में जन-जन तक जानकारी पहंुचाई। साथ ही मनपा स्कूल में चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 6 वीं से 10 वीं के विद्यार्थियों ने अपने चित्र कला के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका वंदना सावजी, प्रभा गोदे, चंचल दातीर, किरण नांदिले, प्रशांत नालसे, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार राठी एवं सचिव कविता राठी उपस्थित थे। 


 

Created On :   13 Aug 2022 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story