- Home
- /
- नागपुर आने वाली गो-फर्स्ट व एयर...
नागपुर आने वाली गो-फर्स्ट व एयर इंडिया की कुल 8 उड़ानें रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर । गुरुवार को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आने व जाने वाली गो-फर्स्ट व एयर इंडिया की 8 उड़ानें रद्द रहीं। गुरुवार सुबह 6.30 बजे मुंबई जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2600, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आने वाली गो- फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 8 बजे पुणे जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 881, सुबह 11.05 बजे पुणे से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 283, सुबह 11.40 बजे मुंबई जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 141, शाम 7.55 बजे मुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 344, रात 8.35 बजे मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआय 629 व रात 9.10 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआय-630 रद्द रही। यह जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई है।
Created On :   30 July 2021 10:18 AM IST