मध्य प्रदेश में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, सीमावर्ती जिलों में बाहर से आने वालों की होगी जांच

मध्य प्रदेश में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, सीमावर्ती जिलों में बाहर से आने वालों की होगी जांच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस बार का लॉकडाउन एक दिन के लिए रहेगा। गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा है कि रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्‍यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी। 

उन्‍होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से मध्‍य प्रदेश की परिस्थितियां बदल रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 42 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 

बुधवार को राजधानी में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के कुछ जिलों, विशेषकर सीमावर्ती जिलों से कोरोना के अधिक मामले आने से प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट बढ़ी है। मुख्यमंत्री मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार शॉपिंग मॉल, कार्यालयों आदि मैं सैनिटाइजर रखना आवश्यक है। ऐसा न करने पर जुर्माना किया जाए। 

Created On :   8 July 2020 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story