पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने की गुपचुप ताड़ोबा की सैर

Tourism Minister Aditya Thackeray visited Tadoba secretly
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने की गुपचुप ताड़ोबा की सैर
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने की गुपचुप ताड़ोबा की सैर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। युवा सेना के अध्यक्ष व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने अंधारी व्याघ्र प्रकल्प ताड़ोबा की सैर की। बुधवार को वे मुंबई के लिए रवाना हुए। उनके इस गुपचुप दौरे को लेकर भाजपा नेता नीतेश राणे ने तंज कसा है। राणे ने ट्वीट कर कहा है- महाराष्ट्र कोरोना से प्रभावित है और आदित्य ठाकरे घूमने के लिए निकल पड़े हैं। ठाकरे के इस दौरे को लेकर फिलहाल अधिकृत जानकारी सामने नहीं है। उनके समर्थकों की ओर से कहा जा रहा हैं कि यह उनका निजी दौरा था। दौरे को लेकर चुनिंदा अधिकारियों के सिवाय अन्य अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जानकारी नहीं दी गई थी। मुंबई लौटते समय नागपुर विमान तल पर पत्रकारों ने उनसे चर्चा करने का प्रयास किया। पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि आदित्य सोमवार को ही ताड़ोबा के दौरे के लिए आए थे। उनके साथ राज्य के वन सचिव मिलिंद म्हैसकर, महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास मंडल के महाप्रबंधक आशुतोष सलिल भी थे। ताड़ोबा परिसर के घोसरी रिसोर्ट में वे ठहरे थे। आदित्य, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। मुंबई में पुलिस के मामले को लेकर राजनीतिक उथलपुथल मची है। 3 दिन पहले गृहमंत्री अनिल देशमुख अचानक नागपुर आकर मुंबई लौटे थे। माना जा रहा है कि आदित्य किसी विशेष राजनीतिक मिशन के तहत भी यहां पहुंचे थे। 
 

Created On :   18 March 2021 11:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story