- दिल्ली: सिस्टर पी. निवेदा ने लगाई पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
- पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बोले कार्ति चिदंबरम- आम जनता में बढ़ेगा भरोसा
- दिल्लीः पीएम मोदी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन लगवाई, लोगों से की अपील- बेफिक्र होकर लगवाएं टीका
- प्रियंका गांधी जाएंगी असम, सुबह 8.30 बजे कामाख्या मंदिर में करेंगी दर्शन
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा, कन्याकुमारी में छात्रों से करेंगे संवाद
MP: मुरैना में ट्रैक्टर ने जीप को मारी टक्कर, 12 की मौत, 6 घायल
डिजिटल डेस्क, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दरअसल गुरुवार सुबह मुरैना में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 12 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई।
Madhya Pradesh: 12 dead, 6 injured after a tractor trolley rammed into a jeep in Morena, in the early morning hours. pic.twitter.com/45Hk8Ov8Gg
— ANI (@ANI) June 21, 2018
अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
घटना स्टेशन रोड थाना इलाके के गंजरामपुर की है। यहां गुरुवार सुबह गंज रामपुर इलाके से गुजर रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप के पार्टस को काटकर लोगों के शव निकाले। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में सामने आई लापरवाही
मुरैना हादसे में आरटीओ और पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तूफान गाड़ी में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जीप में 11 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन 20 लोग सवार थे। गाड़ी का इंश्योरेंस भी 1 सिंतबर 2014 में खत्म हो चुका था। जीप में सवार लोग ग्वालियर से घुरघाना की तरफ जा रहे थे।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर सड़क हादसे में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने मुरैना में हुए सड़क हादसे में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) June 21, 2018
घायलों का हाल जानने पहुंचे रुस्तम सिंह
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अन्य दो हादसों में तीन की मौत।
इसके आलावा गुरुवार को मध्य प्रदेश में दो और हादसे हुए हैं जिनमें तीन लोगों की मौत हुई है। कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने दूध वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। शाजापुर में भी एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत हो गई।
कमेंट करें
कमेंट पढ़े


Bante Gour August 27th, 2018 06:22 IST
0000
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।