- Home
- /
- इंटरनेट के खतरे से बचने के बताएंगे...
इंटरनेट के खतरे से बचने के बताएंगे टिप्स, स्टूडेंट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की वेबसाइट पर दिए गए ट्यूटोरियल के जरिए भी सिलेबस और उसके पैटर्न की जानकारी ले सकते हैं। CBSE ने इस संबंध में वेबसाइट पर कक्षा 11वीं के कंप्यूटर सिलेबस को लेकर सर्कुलर जारी किया है। इसके हिसाब से छात्र-छात्राओं को बदले हुए सिलेबस में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर फोकस करना होगा। इस सिलेबस में बदलाव बोर्ड की ओर से इसलिए किया गया है, ताकि विद्यार्थी सूचना क्रांति के इस युग में खुद को अपडेट रख सकें और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकें। इसको लेकर सिलेबस में इंटरनेट के खतरे से कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर विजिट कर सिलेबस के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
पायथन लैंग्वेज सीख सकेंगे विद्यार्थी
इस सिलेबस में विद्यार्थियों को पायथन लैंग्वेज पढ़नी होगी। साथ ही उसका प्रैक्टिकल करना होगा। इस लैंग्वेज को एक ट्यूटोरियल के माध्यम से भी सीख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को https://docs.python.org/3/tutorial/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा, जहां से वे इसको क्लिक कर सीख सकते हैं। कक्षा 12वीं में साइबर क्राइम से होने वाली समस्याएं एवं साइबर लॉ के बारे में पढ़ने को मिलेगा। साथ ही उन्हें इसके प्रैक्टिकल भी कराए जाएंगे। इंटरनेट ब्राउजर में सेफ्टी और सिक्योरिटी प्राइवेसी की सेटिंग कैसे की जाए, इसकी जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को इस सिलेबस में पहली बार केस स्टडी पढ़ने को मिलेगी। इसमें ऐसी केस स्टडी को शामिल किया जाएगा, जो रियल लाइफ पर आधारित हो। इस प्रकार वे ऐसी केस स्टडी को सॉल्व कर जान पाएंगे कि ऐसी समस्या आने पर साइबर एक्सपर्ट इनका समाधान कैसे कर सकते हैं।
घूंघट के मंचन ने झकझोरा
तेजाब डाल कर चेहरा खराब कर बदला लेने की अमानवीय सोच के खिलाफ गत दिवस देशपांडे सभागृह में बेहद भावनात्मक डांस ड्रामा ‘घूंघट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस भयानक त्रासदी को झेल चुकी हरियाणा की ऋृतु तथा मुजफ्फर नगर की रूपा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस नृत्य नाटिका की संकल्पना राहिल अंसारी की थी, जो लंदन से इस प्रस्तुति के लिए पधारे थे। नृत्य नाटिका में एक ओर मां के किरदार में तेजस्विनी श्रीवास्तव व पिता के रूप में रितिक शेंडे ने लोगों की भावनाओं को झकझोरा, वहीं प्यार को शारीरिक खूबसूरती से परे बताने की कल्पना को अनिकेत निनावे ने साकार किया। गुंजन निनावे, समीक्षा मानवटकर, कोको, श्रेया, शशिकांत मरचंटिवार आदि के अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए कार्यरत संस्था शिरोज हैंगआउट कैफे व डी टू क्रू की यह प्रस्तुति रही।
Created On :   17 Sept 2018 4:19 PM IST