- Home
- /
- जिला परिषद के 139 शिक्षकों के...
जिला परिषद के 139 शिक्षकों के तबादले
डिजिटल डेस्क,नागपुर। जिप में विस्थापित और रैंडम शिक्षकों के तबादले की समुपदेशन प्रक्रिया पूरी की गई। संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो रिकार्डिंग किया गया। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में शासकीय नियम अनुसार पारदर्शी पद्धति से 139 शिक्षकों का समुपदेशन किए जाने का दावा शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) चिंतामण वंजारी ने किया। समुपदेशन में विस्थापित व रैंडम 53, दूसरे जिले से तबादला होकर जिले में दाखिल हुए 40, अनुसूचित जाति प्रवर्ग में सीधे सेवा भर्ती से नियुक्त हुए 46 शिक्षक सहभागी हुए। कुल 139 शिक्षकों का समुपदेशन कर तबादले किए गए। तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्राप्त आवेदनों की सूची जिप की वेब-साइट पर जारी की गई। समुपदेशन प्रक्रियामें सेवावरीयता के अनुसार रिक्त सीट स्क्रीन पर डिस्प्ले की गई। रिक्त सीटों की जानकारी देकर उपलब्ध सीट पर शिक्षकों की पसंद
से पद स्थापना किए जाने की वंजारी ने जानकारी दी।
Created On :   17 Oct 2020 1:06 PM GMT