- Home
- /
- जिले के वन विभाग मे वर्षो से जमें...
जिले के वन विभाग मे वर्षो से जमें वनकर्मियों के हुए स्थानान्तरण

By - Bhaskar Hindi |28 Oct 2022 11:58 AM IST
पन्ना जिले के वन विभाग मे वर्षो से जमें वनकर्मियों के हुए स्थानान्तरण
डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के वन विभाग मे वर्षो से जमें कर्मचारियों के स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर स्थानान्तरण किये गये है। पूर्व में लगभग आधा सैकडा कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया था तथा उक्त सूची में कुछ कर्मचारी छूट गये थें जिनकी अलग से सूची जारी की गई है। जिसमे वन रक्षक दीपक यादव को परिक्षेत्र मडला टाईगर रिजर्व से बफर जोन दहलान चौकी पन्ना, चन्द्रपाल प्रजापति बफर जोन दहलान चौकी से पन्ना टाईगर रिजर्व, अमान सिंह वन रक्षक परिक्षेत्र विश्रामगंज से पन्ना टाईगर रिजर्व, लीलाधर शाह उपवन क्षेत्रपाल विश्रामगंज से पन्ना टाईगर रिजर्व, ओम प्रकाश कुरेरे वनरक्षक पन्ना टाईगर रिजर्व से उत्तर वन मंडल वन परिक्षेत्र अजयगढ पदस्थ किये गए हैं।
Created On :   28 Oct 2022 5:28 PM IST
Next Story