पानी को लेकर किन्नरों का हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला

Transgenders reached Police station after dispute in hivari nagar
पानी को लेकर किन्नरों का हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला
पानी को लेकर किन्नरों का हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला

डिजिटल डेस्क,नागपुर।   जल संकट से जूझ रहे कुछ किन्नरों का बस्ती में हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। बताया जाता है कि करीब 3 माह से किन्नर पानी  की समस्या जूझ रहे हैं।  किन्नरों ने थाने में जमकर हंगामा किया। आखिरकार पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ। 

बस्ती के वृद्ध ने किया विवाद
जानकारी के अनुसार मनपा को बार-बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा था। मंगलवार को हिवरी नगर में जहां पर वे रहते हैं, उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 65 वर्षीय व्यक्ति उनका बस्ती में रहने का विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया। उसके बाद नंदनवन पुलिस ने मनपा कर्मियों के साथ हिवरी नगर परिसर में जाकर किन्नरों को नल कनेक्शन दिलाया। नंदनवन थाने के कर्मचारी चव्हाण ने बताया कि हिवरी नगर में एलआईजी कॉलोनी के एक फ्लैट में कुछ किन्नर रहते हैं। इन्होंने इस फ्लैट को खरीद लिया है। उनके पड़ोस में एक वृद्ध रहता है। वह इन किन्नरों से कुछ दिनों से विवाद कर रहा है।

माहौल खराब करने का आरोप
वृद्ध का कहना था कि किन्नरों की वजह से बस्ती का माहौल खराब हो रहा है। किन्नर जिस फ्लैट में रहते थे। उसमें नल कनेक्शन नहीं होने के कारण किन्नर सरकारी नल पर पानी भरने जाते थे। यह नल भी तीन महीने पहले बंद हो गया। किन्नरों के सामने पानी की समस्या निर्माण हो गई। उस पर वृद्ध के विरोध के चलते उन्हें बस्ती छोड़कर दूसरी जगह जाने की बात को लेकर कहा-सुनी होती थी। इसे लेकर मंगलवार को किन्नरों ने दोपहर में नंदनवन थाने में पहुंचकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि जब तक उनकी समस्या को दूर नहीं किया जाएगा, वह थाने से बाहर नहीं जाएंगे। पुलिस ने उनकी समस्या सुनी। किन्नरों ने बताया कि वह मनपा के पास नल कनेक्शन के लिए अर्जी कर चुके हैं, लेकिन मनपा का कोई अधिकारी- कर्मचारी उन्हें नल कनेक्शन नहीं दे रहा है। बस्ती के लोग सरकारी नल पर पानी भरने नहीं देते। इस पर पुलिस ने मनपा के कर्मचारियों को थाने बुलाया, उसके बाद पुलिस के एक दल ने उनके साथ एलआईजी कॉलोनी में जाकर नल कनेक्शन दिलवाया। उसके बाद मामला शांत हो गया। 
 

Created On :   21 Feb 2018 12:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story