- Home
- /
- झूला टूटने से कुएं में गिरकर दो...
झूला टूटने से कुएं में गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु

डिजिटल डेस्क, मोर्शी(अमरावती)। खेत के कुएं में खुदाई का काम करते समय क्रेश मशीन पर लगा लोहे का झूला टूटने से कुएं में गिरे दो मजदूरों की मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना मोर्शी तहसील के नेरपिंगलाई ग्राम में घटित हुई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य से विविध जिले से बोरवेल के लिए क्रेन मशीन के साथ अनेक मजदूर यहां आते हंै। खाली जगह दिखे वहां अपनी मशीन के साथ ट्रैक्टर खड़ा कर रात बिताते हैं। कुछ िदन पूर्व धनसिंह नाग (20), पूरनोराम नाग (22) और तमिलनाडू राज्य के बेलमुरदन रामास्वामी (41) नामक यह तीनों मजदूर बोर करने की क्रेम क्र. टीएन-29-4372 के साथ नेरपिंगलाई ग्राम निवासी किसान संतोष महादेव खराटे के खेत में पहुंचे।
22 फरवरी को उनके खेत के कुएं में बोर करने का काम जारी रहते कुएं में लोहे का छोड़ा गया झूला नटबोल्ट ढीला होने से टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में पत्थरों की मार लगने से धनसिंह नाग और पूरनोराम नाग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बेलमुरदन रामास्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिरखेड़ पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा। घायल और मृतकों के शव देर रात जिला मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचाए गए। जख्मी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उस पर उपचार जारी है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   24 Feb 2022 6:19 PM IST