9 जनवरी से महाराष्ट्र में बढ़ेगी और कंपकंपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई । भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में नौ जनवरी से ठंड बढने की संभावना जताई है। जिससे तपमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि विदर्भ में ठंड का प्रकोप बढने के साथ ही वहां शीतलहर की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी के बाद उत्तर महाराष्ट्र,मराठवाडा व विदर्भ के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। नौ जनवरी के बाद अगले कुछ दिनों तक इलाके के लोगों को भारी ठंड व शीतलहर के कहर का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शनिवार व रविवार को नागपुर,वर्धा, भंडारा, गोदिया व अमरावती जिले में शीतलहर की संभावना है। गोंदिया के तापमान में लगातार चार दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को गोंदिया का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह विदर्भ में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर महाराष्ट्र नाशिक,धुले, जलगांव,नंदुरबार व मराठावाडा के औरंगाबाद व जालना में नौ जनवरी के बाद तापमान ईकाई के आकड़े तक पहुंच सकता है।
मुंबई में भी बढ़ेगी ठंड
वहीं फिलहाल उमस से जूझ रहे मुंबईकर आनेवाले दिनों में ठंड का आनंद ले सकेंगे। अगले सप्ताह 13 व 14 जनवरी के बीच मुंबई के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से काम हो सकता है।
Created On :   7 Jan 2023 7:40 PM IST