- Home
- /
- जंगल से लकड़ी लेकर आ रही आदिवासी...
जंगल से लकड़ी लेकर आ रही आदिवासी महिला बाइक की ठोकर से घायल

By - Bhaskar Hindi |31 Oct 2022 5:20 PM IST
मध्य प्रदेश जंगल से लकड़ी लेकर आ रही आदिवासी महिला बाइक की ठोकर से घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर बराछ मोड के पास जंगल से लकडी लेकर वापिस अपने घर जा रही एक आदिवासी महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मा दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया गया है जहाँ घायल महिला का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनीता गौड उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बराछ जंगल से लकड़ी लेकर वापस अपने घर आते समय बराछ मोड़ के पास लकड़ी का गठ्ठा पेड़ से टिकाकर आराम करने लगी तभी अचानक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।
Created On :   31 Oct 2022 10:50 PM IST
Next Story