- Home
- /
- आदिवासी समाज के लिए हमेशा समर्पित...
आदिवासी समाज के लिए हमेशा समर्पित रहे सांसद चिंतामन, मंत्रिमंडल की बैठक में दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में पालघर के भाजपा सांसद चिंतामन वनगा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा सांसद वनगा के निधन से हमने आदिवासियों की सर्वांगीण उन्नति के लिए लड़ने वाले वरिष्ठ और समर्पित नेतृत्व खो दिया हैं। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र और प्रगति प्रतिष्ठान के जरिए वानगा ने आदिवासियों की उन्नति के लिए कई सालों पूरी निष्ठा के साथ काम किया।
मंत्रिमंडल की बैठक में सांसद वनगा को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनगा ने विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों में आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। वनगा अत्यंत सरल और सच्चे व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से हमने एक आदर्श और ध्येयवादी व्यक्तित्त्व को खोया है। राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने भी वनगा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि वनगा सामान्य जनता के लिए लगातार काम करने वाले ईमानदार लोकप्रतिनिधि थे। उनका पूरा जीवन आदिवासी विकास के लिए समर्पित रहा। संसद सदस्य के रूप में उन्होंने आदिवासी समाज की मूलभूत समस्याओं को सदन में उठाया।
सच्चा लोकसेवक को गंवाया
उनके निधन से हमने आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लड़ने वाले सच्चा लोकसेवक को गंवा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने कहा कि वनगा ने प्रतिकूल परिस्थितियों में ठाणे जिले में भाजपा को खड़ा किया था। विनम्र स्वभाव वाले वनगा 1990 से 1996 तक ठाणे जिला भाजपा अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। एक बार विधानसभा सदस्य व चीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए।
Created On :   31 Jan 2018 12:02 AM IST