- IPL 2021: शाहबाज ने पलट दी बाजी, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया
- जम्मू-कश्मीर : इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर का कारिंदा आकिब बशीर गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 58,952 नए कोरोना संक्रमित मिले, 278 की मौत हुई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,720 नए मामले, 51 मरीजों की जान गई
युवती के साथ बाइक पर आ रहे थे ट्रिपल सीट , दो युवकों की दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रामटेक से नागपुर दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सीट आते समय दोपहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने आमडी तिराहे के पास उड़ा दिया। हादसे में दोपहिया पर सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शासकीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवती का उपचार शुरू है। मृतकों के नाम अधीर रमेश तांबे (28) पारडी, नागपुर व धीरज दादरीप्रसाद शाहू (29), कपिल नगर, नागपुर निवासी है। घायल युवती का नाम कुलदीप कश्मीरसिंह झारीपाड़ा (26), कपिल नगर निवासी है। हादसे में यह तीनों दूर सड़क पर जा गिरे थे।
सूचना मिलते ही हाईवे ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना पारशिवनी थाने की हद में आमडी तिराहे के पास हुई। तीनों रामटेक से दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-49-ए.एफ.-5698 पर ट्रिपल सीट नागपुर आ रहे थे। आमडी तिराहे के पास इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप के करीब एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने सामने से उन्हें जोरदार टक्कर मारी। अधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पारशिवनी और रामटेक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जख्मी धीरज व कुलदीप को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां धीरज शाहू की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुलदीप का उपचार शुरू है।