ट्रॉली पलटी, ईंटों के नीचे दबकर युवक की मौत

Trolley overturns, young man dies under bricks
ट्रॉली पलटी, ईंटों के नीचे दबकर युवक की मौत
ट्रॉली पलटी, ईंटों के नीचे दबकर युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से ईंटों से लदी ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित 3 लोग जख्मी हो गए। मृतक का नाम विक्रांत सुखराम जामुनकर (19) है। घायलों में सुखराम जामुनकर (36), उसका भाई मोतीराम जामुनकर और ट्रैक्टर चालक प्रवीण प्रकाश मोरवाल (43), कान्होलीबारा निवासी हैं। हादसे में घायल सुखराम के बेटे विक्रांत की मौत हुई। सुखराम और उसका बेटा विक्रांत तथा भाई मोतीराम ट्रैक्टर पर ईंटें लादने का काम करते थे। सुखराम मूलत: मोझरी, अमरावती का रहने वाला है। पिता सुखराम का आरोप है कि, चालक प्रवीण मोरवाल की लापरवाही के कारण उसके बेटे की जान गई। सुखराम ने हिंगना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तेज रफ्तार था ट्रैक्टर
सुखराम ने पुलिस को बताया कि, गत 24 मार्च को शाम करीब 6.30 बजे वह अपने भाई मोतीराम व बेटे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर (एम.एच.-31-जी.-8202) में ईंटों से भरी ट्राॅली (एम.एच.-31-जी-0512) में बैठकर जा रहे थे। इस दौरान  चालक प्रवीण तेज गति से  ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान हिंगना क्षेत्र में मेघा कंपनी के पास ट्रॉली पलट गई। हादसे में  सुखराम, मोतीराम और विक्रांत ईंटों के नीचे दब गए, जिससे विक्रांत की मौत हो गई। हिंगना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279,337,304(अ) तथा धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   26 March 2021 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story