- Home
- /
- घरेलू विवाद और पत्नी के ताने से...
घरेलू विवाद और पत्नी के ताने से परेशान होकर किया आत्महत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घरेलू विवाद और पत्नी के बार-बार के ताने से परेशान होकर पार्वती नगर निवासी पवन भुतड़ा ने अपने ही गले पर चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन शहर मेंं अफवाह कुछ और थी। इस मामले में डॉक्टरों द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट तथा पुलिस को दिए गए बयान में भुतड़ा ने स्वयं खुदकुशी का प्रयास करने का बताया है। फिलहाल भुतड़ा का स्वास्थ्य खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 18 अगस्त की रात 9.30 बजे पवन भुतड़ा बाहर से घर पहुंचे। तभी पत्नी के साथ विवाद हुआ।
पिछले डेढ-दो माह से घरेलू विवाद चल रहा था। जबकि अफवाह इस तरह भी थी कि ब्याज को लेकर प्रताडि़त होने से खुदकुशी का प्रयास किया। लेकिन जख्मी अवस्था में अस्पताल लाने के बाद कुछ उपद्रवियों ने शहर में अलग तरह की अफवाह फैलाई। जिसे गंभीरता से लेकर पुलिस ने तुरंत बिना किसी देरी के जांच शुरू की और दो घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। जानकारी यह भी है कि भुतड़ा ने खुद के गले पर चाकू से वार करने के बाद एक प्रतिष्ठित नागरिक को मोबाइल से फोन किया और घटना की जानकारी दी। लेकिन इस मामले में अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस को देर रात तक काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। खोलापुरी गेट पुलिस ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए हंै। फिलहाल भुतड़ा का स्वास्थ्य खतरे से बाहर है।
Created On :   22 Aug 2022 1:18 PM IST