- Home
- /
- बीमारी से परेशान विधायक के बहनोई ने...
बीमारी से परेशान विधायक के बहनोई ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बीमारी से त्रस्त विधायक के बहनोई ने शौचालय में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। नंदनवन थानांतर्गत हुई इस घटना से हड़कंप मचा रहा। नंदनवन थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
कृष्णा खोपड़े के हैं रिश्तेदार
मृतक व्यंकटेश नगर निवासी परमेश्वर ईटनकर (62) है। वह भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े के बहनोई थे। करीब एक वर्ष पहले वह मेडिकल अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए थे और पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ रहते थे। उन्हें संतान नहीं है। परमेश्वर पाइल्स की बीमारी से परेशान थे। उपचार से भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा था। आखिरकार इससे त्रस्त होकर घटना वाले दिन सुबह 11.45 बजे के करीब परमेश्वर ने खुद को शौचालय में बंद किया और ब्लेड से गले पर वार किया, अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक कृष्णा खोपड़े और नंदनवन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Created On :   10 July 2021 4:09 PM IST