मकान मालिक से परेशान दंपति ने की आत्महत्या

Troubled couple commits suicide with landlord
मकान मालिक से परेशान दंपति ने की आत्महत्या
सुसाइड मकान मालिक से परेशान दंपति ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व नागपुर के गौरी नगर मंे दंपति ने सामूहिक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि, मकान मालिक से परेशान होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। मामूली विवाद के चलते हुई इस घटना से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर कलमना थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया है। 

लकवा मारने से और बिगड़ी आर्थिक हालत
मृतक मनोज वासुदेव लोधी (45) और उसकी पत्नी ममता (40), गौरी नगर, कलमना निवासी है। दंपति करीब तीन वर्ष से करिश्मा खान नामक महिला के मकान में किराए से रह रहे थे। मनोज मूलत: गोंदिया जिले का है। रोजी-रोटी के तलाश में वह परिवार के साथ नागपुर आया था। यहां उसने ऑटो डील का कारोबार शुरू किया, लेकिन कोरोनाकाल में उसका धंधा ठप हो गया। इस बीच मनोज लकवाग्रस्त हो गया, जिससे वह आर्थिक परेशानी से घिर गया। 

2-3 माह से बकाया था किराया
 किराया नहीं दे पा रहा था। 2-3 माह का किराया बाकी है। किराए को लेकर अक्सर मकान मालिक से उसका विवाद होता था। उसे पानी और बिजली बिल को लेकर भी उसका मकान मालिक से विवाद चल रहा था। आखिरकार परेशान लोधी दंपति ने सामूहिक रूप से मौत को गले लगा लिया। रविवार को रात 8 बजे छत में लगे ऐंगल को रस्सी बांधकर दोनों ने फंासी लगा ली। उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेकर आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा है। सुसाइड नोट में मकान मालिक से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है।

बेटी को लेकर भी परेशान थे
लोधी दंपति की बेटी ने लगभग दो वर्ष पहले घर से भागकर प्रेम िववाह िकया है। इससे भी दंपति काफी परेशान थे। बेटा योगेश चंद्रपुर में रहता है। वहां वह पढ़ाई भी करता है और काम भी।
 

Created On :   24 May 2022 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story