18-44 ग्रुप के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में ओटीपी नहीं आने से हुए परेशान

Troubled over not getting OTP in 18–44 group registration process
18-44 ग्रुप के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में ओटीपी नहीं आने से हुए परेशान
18-44 ग्रुप के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में ओटीपी नहीं आने से हुए परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  देशभर में 1 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का भी टीकाकरण शुरू होने वाला है। इससे पहले प्रथण चरण में स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर, दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के लोग, तीसरे चरण में 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोग और अब चौथे चरण में 18-44 ग्रुप के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य, इसलिए 28 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। वेबसाइट पर लोड इतना बढ़ा कि लोगों के मोबाइल पर ओटीपी ही आना बंद हो गया। इसके अलावा कई तरह की समस्याएं आई हैं। उल्लेखनीय है कि हर चरण के 3 से 4 दिन पहले रजिस्ट्रेशन ओपन किए जाते थे। इस बार भी वही किया गया। हर बार की तरह इस बार भी शुरुआत में कोविन एप पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रक्रिया के बीच में हुआ सर्वर फेल
1 मई से 18-44 ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। उसके बाद समस्याएं आनी शुरू हो गईं। सबसे बड़ी समस्या सर्वर फेल होने की रही, जिसमें कभी आधी प्रक्रिया में सर्वर फेल होता था, तो कभी ओपन ही नहीं होता था। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर डालने के बाद कई लोगों के ओटीपी भी नहीं आए। लोग घंटों ओटीपी के लिए इंतजार करते रहे। इस तरह की समस्याएं दिन भर चलती रहीं। हालांकि हर चरण के पहले कोविन एप को अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद भी अब तक सभी चरणों में इस तरह की परेशानियां आई हैं।
 

Created On :   29 April 2021 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story