- Home
- /
- बीमारी से तंग महिला ने कुएं में...
बीमारी से तंग महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)। मोर्शी तहसील के खानापुर ग्राम में एक 50 वर्षीय महिला ने गांव के कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाली महिला का नाम आशा दत्तू उकंडे (50) है। बताया जाता है कि खानापुर ग्राम निवासी उकंडे परिवार की भांजी का विवाह मोर्शी शहर के वृंदावन मंगल कार्यालय में बुधवार 18 मई को संपन्न हुआ। विवाह समारोह में खानापुर ग्राम के उकंडे परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे लेकिन उकंडेपुरा में निवासी महिला आशा उकंडे घर पर अकेली थी।
परिवार के अन्य सदस्य विवाह समारोह में गए रहने से आशा ने अकेली रहते कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पूर्व मृतक महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है। जिसमें उसने अपने पैर की काफी तकलीफ होने से आत्महत्या करने की जानकारी दी है। घटना प्रकाश में आने के बाद गांव के नागरिकों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोर्शी पुलिस का दल भी तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। उन्होंने महिला का शव कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं।
Created On :   20 May 2022 3:32 PM IST