हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 13 की मौत

Truck on wrong side of road rams into car, jeep, 13 died
हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 13 की मौत
हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 13 की मौत

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कंटेनर ट्रक, कार और क्रूजर जीप के आपस में टकराने से ये हादसा हुआ है। घटना गोहाना के गांव मुंडलाना के पास हुई है।

एसपी प्रतीक्षा गोधरा ने इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या के बारे में साफ जानकारी नहीं है क्योंकि अलग-अलग अस्पतालों में घायलों को ले जाया गया है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि गोहाना पानीपत हाइवे पर ये ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। इसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। सामने से आ रही कार और क्रूजर जीप पर यह ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ चढ़ गया। इस जीप में कई यात्री सवार थे।

पुलिस ने पांच मृतकों की पहचान कर ली है। मृतको में रोहतक निवासी रामकरण पुत्र गजे सिंह, कैराना निवासी फरमान, छपरौली बागपत निवासी कासिम, सुनीहेटी शामली निवासी सर्वेज और पंजीखरी गांव बागपत निवासी सबनूर है।

Created On :   4 Nov 2018 3:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story