ट्रक ने दोपहिया को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मृत्यु

Truck rammed two wheeler, two cousins died
ट्रक ने दोपहिया को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मृत्यु
दुर्घटना ट्रक ने दोपहिया को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मृत्यु

डिजिटल डेस्क,राजुरा(चंद्रपुर)। राजुरा-गडचांदुर मार्ग के राजुरा के पास अज्ञात ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।   मृतकों में आर्वी निवासी राकेश ताेडासे व हनुमंत ताेडासे का समावेश है। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। दुर्घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। करीब डेढ़ किमी तक वाहनों की कतारंे लग गईं थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजुरा मुख्यालय से करीब 3 किमी दूरी पर स्थित आर्वी निवासी दोनों युवक अपनी दोपहिया से राजुरा में कुछ काम के सिलसिले में आए थे। अपना काम निपटाकर दोनों दोपहिया से आर्वी जाने निकले। जहां सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी राजुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका पंचनामा किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई चल रही थी। ट्रैफिक सुचारू करने का प्रयास जारी था। 

Created On :   27 Jan 2022 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story