नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत किए तुकड़ोजी महाराज के भजन

Tukadoji Maharajs hymns presented in front of NAAC team
नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत किए तुकड़ोजी महाराज के भजन
अनोखा प्रयोग नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत किए तुकड़ोजी महाराज के भजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करने पहुंची नैक की टीम ने अमरावती रोड स्थित कैंपस में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण करके अपने काम की शुरुआत की। इसके बाद ग्रामगीता भवन पहुंचकर तुकड़ोजी महाराज से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन कर अन्य जानकारियां प्राप्त कीं। इसमें एक खास बात रही।

तुकड़ोजी महाराज के सुप्रसिद्ध भजनों के बारे में नैक सदस्यों ने काफी सुन रखा था। लिहाजा टीम के समक्ष तुकड़ोजी महाराज के भजनों का प्रस्तुतिकरण हुआ। नैक टीम के सदस्यों के लिए यह अनोखा प्रयोग था। आमतौर पर नैक की टीम तय प्रारूप में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा से जुड़े मुद्दे व नीतियों का अवलोकन करती है। इसके बाद नैक टीम ने अपने काम काे आगे बढ़ाया। विवि के रूसा केंद्र में पहुंचकर विविध योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विद्यार्थी कल्याण विभाग के विविध उपक्रमों की जानकारी लेते हुए पुरानी इमारतों का अवलोकन किया। इसी तरह नागपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन से भी समिति ने ऑनलाइन मोड में चर्चा की। 

टीम में 
नैक की टीम में फकीर मोहन विश्वविद्यालय ओडिशा की पूर्व कुलगुरु डाॅ. मधुमिता दास, हैदराबाद के ओस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. वेंकटा चलम कुरुमा, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की डॉ. संगीता जैन, पटना स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजय कुमार, हिसार स्थित गुरु जांभेश्वर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नीरू वसुदेवा और असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार सिंह का समावेश है।
 

Created On :   4 Sept 2021 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story