- Home
- /
- बदरीले मौसम व बूंदाबांदी से तुअर...
बदरीले मौसम व बूंदाबांदी से तुअर बर्बाद

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। पिछले 3 दिनों से जिले में बदरीला मौसम व सोमवार को गड़चिरोली शहर समेत जिले के कुछ तहसील में बूंदाबांदी होने से तुअर उत्पादक किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। धान की फसल खोने के बाद अब तुअर की फसल भी हाथ से जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बदरीले मौसम के चलते तुअर की फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे किसान चिंतित हैं। धान उत्पादक जिले के रूप में गड़चिरोली की पहचान है। लगातार हो रही धान फसलों की बर्बादी के चलते किसानों ने अपने खेतों में अन्य फसलें उगानी शुरू कर दी है। मिर्च, कपास, मक्का के साथ अब तुअर की फसलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिले की अनेक तहसील के किसान तुअर की फसल का उत्पादन ले रहे हैं।
Created On :   29 Dec 2021 2:50 PM IST
Next Story












