13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested for gang rape with 13-year-old minor girl
13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के वडाला इलाके में एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पाक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर उसे हवस का शिकार बना रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने एक आरोपी को बच्ची के साथ सार्वजनिक शौचालय में पकड़ा। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने वडाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील म्हात्रे (51) और सुरेश सारंग (53) है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (डी) के तहत सामूहिक बलात्कार के साथ-साथ बाल यौन उत्पीड़न विरोधी कानून पाक्सो की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

बैंक में घुसे चोर उड़ा ले गए 16 हजार के सिक्के

महानगर के माटुंगा इलाके में स्थित देना बैंक में सेंधमारी कर चोर वहां रखे 16 हजार रुपए के सिक्के चुरा ले गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब सुबह कर्मचारी ने बैंक खोला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शौचालय का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बैंक में लगे सीसीटीवी को भी वारदात से समय बंद कर दिया गया था। 

कोराड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज पीड़िता को कर रहे थे ब्लैकमेल

उधर नागपुर के कोराड़ी थानांतर्गत एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में कार्य करने वाली रिसेप्सनिष्ट को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख का हफ्ता मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद अशरफी, प्रतीक पांडे व उसके साथियों के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 506, 385, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांडे मीडिया से जुड़ा हुआ है। उक्त हफ्ता नहीं देने पर पीडिता को उसके दुष्कर्म के समय बनाए गए वीडियो व अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया व न्यूज चैनल पर प्रसारित करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जावेद अशरफी प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसकी दोस्ती कुछ मीडियाकर्मियों से हो गई। उसके यहां पर वर्ष 2016 में 25 वर्षीय युवती रिसेप्सनिष्ट के पद पर कार्यरत थी। आरोपी जावेद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि जावेद की इस कृत्य की वीडियो व तस्वीरें तैयार की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीडियो व तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसे पांडे और उसके साथी ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप यह है कि युवती को बोखारा रोड व  वाईट रेसीडेंसी होटल  कोराड़ी रोड पर ले जाकर उससे बार-बार शारीरिक सबंध स्थापित किया गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कार्रवाई कर रही थी। 

मतिमंद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों से एक रिश्ते में मामा


इसके अलावा नागपुर के और एक मामले में वाड़ी थाना अंतर्गत एक मतिमंद युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों में व्यंकटेश कलराम पप्सलेटी (32)  कर्नूल(तेलंगाना) और गणेश नगर, सोलापुर रोड (उस्मानाबाद) निवासी रामू गोपाल बोई (26) शामिल हैं। दोनों आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। एक कार्यक्रम के दौरान दोनों आरोपियों की पीड़िता से जान-पहचान हुई। उसके मतिमंद होने का फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों जानते थे कि वह उनके नाम उजागर नहीं कर सकती है, लेकिन  पीड़ित युवती के गर्भवती होने पर दोनों आरोपियों की करतूत उजागर हो गई। वह करीब 8 माह की गर्भवती है। पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर धारा 376 (2) (एफ)(जे)(एन) (एल), 506 (ब), 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Created On :   3 Feb 2019 10:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story