मेडिकल व्यवसायी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार 

Two accused arrested for murder of medical practitioner
मेडिकल व्यवसायी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार 
अमरावती मेडिकल व्यवसायी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  प्रभात चौक के निकट घंटाघर परिसर में  दवा व्यवसायी उमेश कोल्हे की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या के मामले में  क्राईम ब्रांच के दल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटपाट के इरादे से उन्होंने उमेश कोल्हे की हत्या करने की जानकारी पूछताछ के दौरान पुलिस को दी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के अन्य चार साथी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियोंं में मुदस्सीर अहमद शेख इब्राहीम (22,लालखडी) व शाहरुख पठान हिदायत खान (23, सुफियान नगर) शामिल है। क्राईम ब्रांच के दल ने इन दोनों को देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों की वैद्यकीय जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस इन दोनों को शुक्रवार को दोपहर न्यायालय में पेश करेगी। 

तहसील के निकट जोग मार्केट में स्थित अमित मेडिकल के संचालक उमेश कोल्हे दाेपहिया पर घंटाघर से न्यू हाईस्कूल मेन की ओर आ रहे थे। उनके सामने एक दोपहिया पर उनका बेटा अमित और बहू आगे निकल गए थे। उमेश कोल्हे दोपहिया पर घंटाघर के पास हनुमान मंदिर के सामने पहुंचते ही लूटेरों ने उन्हें रोका। उसमें से एक ने उनके गले पर चायना चाकू लगाया और रकम निकालने के लिए कहा। लेकिन मेडिकल के दिन भर के व्यवसाय की रकम उमेश बेटे अमित के पास थी। उमेश ने अपने पास कोई रकम न रहने की बात कहते ही जिस आरोपी ने उनके गले पर चाकू लगाया था। छिनाझपटी में वहीं चाकू कोल्हे के गर्दन की नस को चिरते हुए चला गया। जिसमे गंभीर रूप से घायल हुए उमेश कोल्हे की मौत हो गई थी। 

गिरफ्तारी के लिए साईबर सेल की ली मदद 
मंगलवार की रात जिस समय उमेश कोल्हे की हत्या हुई उस समय घंटाघर परिसर में जिनके मोबाईल के लोकेशन मिल रहे थे उन सभी का पुलिस ने पता लगाना शुरू किया। वहीं घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश उमेश कोल्हे को रोकते दिखाई दिए। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर अन्य तीन युवक भटकते दिखाई दिए। इस कारण आरोपियों की संख्या 6 होने का संदेह पुलिस ने पहले ही व्यक्त किया था। मोबाईल लोकेशन के आधार पर बुधवार कीरात पुलिस ने मुदस्सीर अहमद और शाहरुख पठान को उनके घर से गिरफ्तार किया है। क्राईम ब्रांच के दल ने देर रात उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। 

मुदस्सीर और शाहरुख के चार साथी फरार 
इसबीच खबर मिली है कि हत्या के मामले में मुदस्सीर अहमद और शाहरुख पठान को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने इन दोनों से काफी पूछताछ की। उन्होंने अन्य चार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। गुरुवार को सुबह पुलिस का दल इन चारों को गिरफ्तार करने उनके घर तक पहुंचा था। लेकिन हत्या में शामिल शेष चार आरोपी बुधवार रात इन दोनों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही घर से फरार हो गए। गिरोह में शामिल सभी छह सदस्य लालखडी और सुफियान नगर परिसर के बताए जाते है।     
 

Created On :   24 Jun 2022 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story