- Home
- /
- महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले...
महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो लोगों ने महिला की मदद से अपने ही एक साथी महिला मजदूर से दुष्कर्म किया। घटित प्रकरण के उजागर होने से अंबाझरी थाने में महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। जिसमें से महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उन्हें सोमवार तक पीसीअार में लिया गया है। पीड़ित 20 वर्षीय महिला है। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। परिचित अनिताबाई (42) के साथ में वह नागपुर में रोजी-रोटी की तलाश में आई थी। यहां पर आने के बाद वह निर्माणाधीन स्थानों पर मजदूरी करती और वहीं पर झुग्गी बनाकर रहती थी। इस दौरान अनिता के कहने पर राजकुमार मरकाम (20) और गिरीधारी रहांगडाले (34) ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। घटित प्रकरण के बारे में किसी और को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बीच गंाव में जाने के बाद पीड़िता ने अपने पति और माता-पिता को इस घिनौने प्रकरण के बारे में जानकारी दी। जिससे रविवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। रविवार को अनिता और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। रविवार की दोपहर अवकाश कालीन अदालत में पेश कर उन्हें सोमवार तक पीसीअार में भेज दिया गया है। गिरीधारी की तलाश जारी है। उपनिरीक्षक डोले मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
Created On :   15 March 2021 5:16 PM IST