ढाई साल की बालिका केे साथ छेडछाड़, आरोपी गिरफ्तार

Two and a half year old girl molested, accused arrested
ढाई साल की बालिका केे साथ छेडछाड़, आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर ढाई साल की बालिका केे साथ छेडछाड़, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,  सिंदेवाही (चंद्रपुर)। सिंदेवाही में एक ढाई साल की बालिका से छेड़छाड़ करनेवाले 54 वर्षीय आरोपी को सिंदेवाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिंदेवाही तहसील के ग्रामीण अस्पताल में 5 जून को डिलीवरी पीरियड के लिए भर्ती महिला के साथ उसकी ढाई साल की बेटी आई थी। उसकी डिलीवरी हो गई थी। 7 जून को छोटी लड़की को दवाखाने में वार्ड क्रमांक 2 में आकर ₹आरोपी ने 200 रुपए दिए और उस लड़की को खाने की चीज लेकर देता हूं कर कर ले कर गया। बाद में उसकी माता ने उस व्यक्ति के पीछे जाकर देखा तो कंपाउंड के पीछे पेड़ के समीप लड़की से अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला ने अपनी बेटी को उस के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लोनवाही निवासी देवेंद्र हरिभाऊ कोटगले को गिरफ्तार किया। डिलीवरी वार्ड में बाहर का व्यक्ति नहीं आ सकता, फिर भी कोई व्यक्ति आकर बच्ची को लेकर जाता है, इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हंै। मामले की जांच ब्रह्मपुरी के एसडीपीओ मिलिंद शिंदे कर रहे हैं।
 

Created On :   9 Jun 2022 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story