MP: मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर चुटकी ली

Two BJP leaders clashed in Morena, Madhya Pradesh
MP: मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर चुटकी ली
MP: मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर चुटकी ली

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो शेयर कर चुटकी ली।

जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करने पहुंचे थे। इस दौरान कथित तौर पर तोमर समर्थक और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता के बीच विवाद हो गया। बात नोक-झोंक तक आ गई।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल पर इस वाकए का वीडियो शेयर कर लिखा- सिंधिया समर्थकों की भाजपा में दुर्दशा। मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक जिलाध्यक्ष योगेश गुप्ता और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। गए सम्मान की तलाश में, पहुंच गए दुर्गति के पास में।

ताजा विवाद के बाद एक बार फिर सिंधिया समर्थकों में असंतोष बढ़ेगा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नगरीय निकाय चुनावों के ठीक पहले इस असंतोष को दूर करना प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के लिए अपने आप में एक बड़ी चुनौती होगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र होने के कारण मुरैना में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं को पार्टी संख्यात्मक तौर पर नजरअंदाज नहीं कर सकती। वही वीडी शर्मा भी मूलत मुरैना के ही रहने वाले हैं और उनके भी काफी समर्थक मुरैना मे हैं। ऐसे में सिंधिया समर्थकों को किस तरह से संगठन में समावेशित किया जाएगा,यह पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

 

 

Created On :   14 March 2021 4:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story