- Home
- /
- बच्चियों के बलात्कार के दो मामलों...
बच्चियों के बलात्कार के दो मामलों से शर्मसार मुंबई, चॉकलेट का दिया था लालच, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग बच्चियों से लेकर देशभर में गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार भी ऐसे मामलों में फांसी का प्रावधान करते हुए अध्यादेश ला चुकी है, इसके बावजूद इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महानगर में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पड़ोस में रहने वाले उम्र दराज आरोपियों ने बच्चियों को चाकलेट का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक मामला देवनार इलाके का है जहां पुलिस ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में लक्ष्मण कांबले (55) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांबले ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और घर में ले जाकर बलात्कार किया। शुक्रवार देर रात घटना के खुलासे के बाद बच्ची के अभिभावकों ने देवनार पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 8 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मासूमों से रेप पर होगी फांसी, प्रेसिडेंट ने अध्यादेश को दी मंजूरी
दूसरे मामले में आग्रीपाडा इलाके में 11 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 63 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग, लड़की को चाकलेट का लालच देकर चार महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। आरोपी और बच्ची का परिवार एक ही इमारत में रहते हैं। आरोपी की पत्नी और बेटा उससे अलग रहते हैं। दरअसल उसी इमारत में रहने वाले एक शख्स ने आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया। उसने इसकी जानकारी बच्ची के अभिभावकों को दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। आग्रीपाडा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Created On :   22 April 2018 4:29 PM GMT