कोरोना : नागपुर में दो और अमरावती में एक की मौत, चंद्रपुर में 10, यवतमाल 4 पॉजिटिव

Two corona patients die in Nagpur, 17 new positive
कोरोना : नागपुर में दो और अमरावती में एक की मौत, चंद्रपुर में 10, यवतमाल 4 पॉजिटिव
कोरोना : नागपुर में दो और अमरावती में एक की मौत, चंद्रपुर में 10, यवतमाल 4 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  दो मरीजों की मौत के साथ नागपुर में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। शुक्रवार की सुबह मेयो में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई, जबकि गुरुवार देर रात मेयाे लाई गई एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। महिला की मौत मेयो पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। इसके साथ ही 17 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1402 हो गई है।  शुक्रवार को पॉजिटिव आए 13 मरीजों की मेयो और 4 की एम्स के लैब में हुई है। मेयो की लैब में पॉजिटिव आए मरीजों में मोमिनपुरा के डोबीनगर की मृत महिला, मिलिट्री हॉस्पीटल के चार संदिग्ध, मेयो पहुंचे 4 संदिग्ध, पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर का एक मरीज, डिप्टी सिग्नल का एक मरीज, नाईकतालाब बांग्लादेश का एक मरीज और हिंगणा स्थित ताकलघाट का एक मरीज शामिल हैं। एम्स में जांचे गए सभी सैंपल सिम्बॉयसिस क्वारंटाइन सेंटर के हैं। मेयो पहुंच संदिग्ध मरीज कडु लेआउट, नारी, भोईपुरा, महल और वाठोडा के मरीज शामिल हैं।

किडनी का मरीज था मृतक

गाेंदिया निवासी 64 वर्षीय मरीज को गुरुवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर किंग्सवे हॉस्पिटल से मेयो रेफर किया गया था। गंभीर स्थिति के कारण मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर उसकी मौत हो गई। मृतक किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस पर था।मोमिनपुरा के डोबीनगर की 40 महिला को गुरुवार देर रात मेयो लाया गया था। डायबिटीज से ग्रस्त महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। 

जिले में फिर मिले चार संक्रमित

अमरावती जिले में शुक्रवार 14 और संक्रमित पाए गए। इनमें एक की मौत हो गई। नए संक्रमितों के साथ शहर में आंकड़ा 486 पर पहुंच गया है। जिनमें से 246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को मिले चार संक्रमितों में अंजनगांव सुर्जी तहसील का काजीपुरा निवासी 34 वर्षीय पुरुष, बडनेरा की नई बस्ती स्थित आठवड़ी बाजार निवासी 24 वर्षीय युवती, मोतीनगर निवासी 27 वर्षीय महिला, गोपाल नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी का समावेश है। अंजनगांव सुर्जी में संक्रमित पाया गया व्यक्ति अमरावती में किसी के संपर्क में आने के कारण संक्रमण का शिकार हुआ, ऐसी जानकारी मिली है।  

गड़चिरोली में मिले दो पॉजिटिव 

उधर गड़चिरोली जिले में शुक्रवार 26 जून को और दो लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 64 पर पहुंच गयी है। हालांकि सक्रिय मरीज केवल १७ ही हैं। जिले की कुरखेड़ा तहसील में 22 वर्षीय युवक तथा  चार्मोशी तहसील में 25 वर्षीय युवती में संक्रमण पाया गया है। यह दोनों ही दिल्ली से लौटने के बाद क्वारेंटाइन किए गए थे। 

चंद्रपुर में चौबीस घंटे में मिले 10 मरीज 

चंद्रपुर जिले में बीते चौबीस घंटे में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन 10 मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 72 पर पहुंच गया है। जिनमें से 25 ही मरीज सक्रिय हैं।  इनमें वरोरा के सुभाष नगर वार्ड के औरंगाबाद से आयीं 19 व 25 वर्षीय दो बहनें, वरोरा तहसील के ही वाघनख में मुंबई से लौटे 64 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 54 वर्षीय पत्नी,  वरोरा के ही अभ्यंकर नगर में हैदराबाद से लौटी 32 वर्षीय महिला व 37 वर्षीय पुरुष, इसी तहसील के डोंगरगाव निवासी 65 वर्षीय पुरूष, चंद्रपुर शहर के पठाणपुरा निवासी पॉजिटिव की 27 वर्षीय पत्नी, बल्लारपुर के कन्नमवार वार्ड में हैदराबाद से लौटा 28 वर्षीय युवक तथा चंद्रपुर के बाबूपेठ परिसर की २७ वर्षीय युवती जो यवतमाल से आयी थी, वे शामिल हैं। 

यवतमाल 4 लोग संक्रमित 

यवतमाल में शुक्रवार 26 जून को जिले की दिग्रस तहसील की 3 तथा दारव्हा का 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 262 पर पहुंच गई है जिसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 64 हो चुकी है।  


 

Created On :   26 Jun 2020 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story