महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय आयोजन, तैयारी जोरों पर

Two day event on Mahashivaratri, preparations in full swing
महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय आयोजन, तैयारी जोरों पर
नागपुर महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय आयोजन, तैयारी जोरों पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सावरबांधे ले आउट स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 18  फरवरी को सुबह 7 बजे संजय नागुलवार व उनकी पत्नी राखी नागुलवार के हाथों महाभिषेक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विकास तिवारी महाराज दंपतियों से सामूहिक अभिषेक करवाएंगे। सुबह 11 बजे पूर्णाहुति होगी जिसमें श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे शारदा महिला भजन मंडल का भजन होगा। दोपहर बाद फलाहार व प्रसाद वितरण होगा। शाम 6 बजे आरती होगी। रात 9 बजे भजन का आयोजन किया गया है। 12 बजे महाआरती होगी। 19 फरवरी को सुबह 7 बजे मंगल स्नान व आरती-पूजन के बाद शिवदर्शन का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे। दोपहर 12 बजे भक्ति गीत व 3 बजे भजन-कीर्तन होगा। 7 बजे आरती के बाद महाप्रसाद शुरू होगा। यशोदादेवी पेद्दुलवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजू फाले, विजय फाले, धनराज चिखले, अनिल पेद्दुलवार, सुनील पेद्दुलवार, किशन पेददुलवार, शुभम पेद्दुलवार, शुभम फाले, सुधाकर भलावी, राजू शेट्टे, सुधाकर नागपुरे प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान राजू पेद्दुलवार ने किया है।  

Created On :   16 Feb 2023 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story