महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान दो किसान फांसी पर झूले

Two farmers hanging from the house, troubled by debt
महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान दो किसान फांसी पर झूले
महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान दो किसान फांसी पर झूले

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दर्यापुर तहसील में आने वाले थिलोरी व दारापुर के दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला शनिवार की सुबह सामने आया। किसान आत्महत्या की घटना से तहसील में सनसनी मच गई है।

तहसील के दारापुर निवासी किसान गजानन कुवहेकर (40) और शहर से नजदीक थिलोरी गांव के किसान देवराव खंडारे (48) ने अपने ही घर में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दोनों किसानों पर कर्ज बकाया था, जिसकी चिंता उन्हें दिन रात सता रही थी। मृतक गजानन पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 80 हजार रूपए का कर्ज बाकी था, वहीं देवराव पर साहूकारी कर्जा और अन्य छोटा कर्जा बकाया था।

 

Created On :   23 July 2017 8:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story