किसान आदिवासी मोर्चा में शामिल होने आए दो किसान लापता, तलाश रही पुलिस

Two farmers missing from Kisan tribal front, police investigate
किसान आदिवासी मोर्चा में शामिल होने आए दो किसान लापता, तलाश रही पुलिस
किसान आदिवासी मोर्चा में शामिल होने आए दो किसान लापता, तलाश रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले दिनों आयोजित किसान आदिवासी मोर्चा में शामिल होने नंदुरबार से आए दो किसान लापता हैं। मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत की गई है। पुलिस दोनों लापता किसानों की तलाश में जुटी हुई है। लापता किसानों के नाम संपत सिंगा नाईक (42) और फतेह सिंह चौधरी (40) है। नाईक अक्कलकुवा तालुका में स्थित ठाणाविहीर के रहने वाले हैं। दोनों किसान 22 नवंबर से ही लापता हैं। गुरूवार को सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली थी जिसके बाद आजाद मैदान पर धरने पर बैठे किसानों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था।

किसानों की वापसी के लिए रेलवे ने विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की थी। मोर्चें में 10 हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए थे। जिनमें से ज्यादातर विदर्भ, मराठवाडा और उत्तर महाराष्ट्र के थे। दोनों किसान मोर्चा खत्म होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे और परिवार वालों से उनका संपर्क नहीं हुआ तो दोनों की तलाश शुरू हुई। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसान मोर्चा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज मिठीबोरवाला ने किसानों के लापता होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं डीसीसी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि फिलहाल हमें फोन के जरिए मोर्चे में आए दो किसानों के लापता होने की जानकारी दी गई है। हम अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   25 Nov 2018 8:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story