- Home
- /
- युवती को लेकर हुए विवाद में दो गुट...
युवती को लेकर हुए विवाद में दो गुट आमने-सामने

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गाडगे नगर थाना क्षेत्र के तहत नवसारी गावठान परिसर में लड़की के विवाद को लेकर बिच्छू टेकड़ी परिसर के कुछ लोग तलवार लेकर नवसारी गावठान में रहनेवाले रणजीत गायकवाड़ के घर पहुंचे। इसकी जानकारी गाडगेनगर पुलिस को मिलते ही पुलिस का दल वहां पहुंच गया। तब हमलावर डफरिन की ओर चले गए थे। गाडगेनगर थाने के पुलिस कर्मचारी गणेश अर्जुनसिंह तंवर ने सरकार की ओर से फरियाद दाखिल करते हुए दोनों गुटों के 15 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नवसारी गावठान में रहनेवाले रणजीत गायकवाड़ को 2 अगस्त की सुबह से ही बिच्छू टेकड़ी परिसर निवासी रत्नदीप आठवले ने कॉल कर भेंट करने के लिए कह रहा था। उसी दिन रात 8.30 बजे के दौरान बिच्छू टेकडी निवासी रत्नदीप आठवले, स्वप्निल सोनवणे, ललित सारस्कर, कार्तिक राऊत व अन्य 10 से 12 लोग रणजीत गायकवाड़ के घर पर चार दोपहिया पर सवार होकर आए थे। सभी के पास तलवार थी। वहीं आरोपियों से निपटने रणजीत गायकवाड़, आयुष गायकवाड़ और उनकी पत्नी वहां खड़े थे। पुलिस को आयुष गायकवाड़ ने बताया कि, दो आरोेपी जिसमें दो बाल अपराधी हैं। वे डफरिन के तरफ गए हैं, लेकिन गायकवाड़ परिवार पुलिस में शिकायत दर्ज करने तैयार नहीं होने से पुलिस ने स्वयं फरियाद दाखिल करते हुए धारा 143, 147, 148, 149 और 4, 25 आर्म एक्ट के तहत दोनों परिवारों पर मामले दर्ज किए हैं।
Created On :   5 Aug 2022 1:48 PM IST