कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित दो की फांसी लगाने से मौत

Two including the regional manager of the company were hanged to death
कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित दो की फांसी लगाने से मौत
केस दर्ज कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित दो की फांसी लगाने से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक और एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई।  बेलतरोड़ी और पारडी थाने में आकस्मिक मृत्यु के तौर पर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नरेंद्र नगर निवासी विशाल जनार्धन दिधाते (38) मुंबई की किसी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक था। वर्तमान में विशाल ऑनलाइन घर से काम कर रहा था। गत कुछ महीनों से विशाल को कभी वेतन मिलता था, तो कभी नहीं मिलता था। कई बार उसे आधा ही वेतन दिया जाता था। विशाल पर 8 लाख रुपए का कर्ज था। वह कर्ज की रकम नहीं चुका पा रहा था। क्रेडिट कार्ड वाले उसे वसूली के लिए परेशान कर रहे थे। तनाव के कारण वह नशा करने लगा था। घटना के पूर्व भी उसने नशा िकया था। रात में उसने फोन कर अपनी मां से बात की। पड़ोसियों ने भी समझाया।

सुसाइड नोट में लगाया आरोप
बुधवार के तड़के रसोईघर में सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में विशाल ने अपनी मौत के लिए कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर प्रकरण दर्ज िकया गया है। इसी प्रकार भांडेवाड़ी स्थित बंसी नगर निवासी भुमेश्वरी कमलेश काटेकार (30) ने भी बुधवार की सुबह िकसी कारण के चलते सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। 
 

Created On :   24 Feb 2022 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story