- Home
- /
- दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए,...
दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए, माल बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील पुलिस ने अंतरराज्यीय दो गांजा तस्करों को साढ़े 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपियों में सोनू बाबूलाल पारधी (24) जाटोली चानौली विदिशा मध्य प्रदेश और जटा सुखलाल मोगिया (19) सुहागपुर होशंगाबाद जमीनटोला मध्य प्रदेश निवासी शामिल हैं। दोनोंसे जब्त गांजा की कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तहसील थाने के बीट मार्शल बुधवार की देर रात दोपहिया वाहन से गश्त कर रहे थे। इस दौरान बीट मार्शल दस्ते को मोमिनपुरा में अजीम बाबू होटल के पास दो युवक पैदल जाते हुए रात करीब 1.30 बजे दिखे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा कर दबोच लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना सोनू लोधी और जटा मोगिया बताया। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली। बैग में चार गोल आकार के खाकी टेपपट्टी में पैक किया पार्सल मिला। उसकी जांच करने पर 7.732 किलो गांजा मिला। 77 हजार रुपए का गांजा और 14 हजार रुपए के मोबाइल फोन सहित 1 लाख 1 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी के मार्गदर्शन में तहसील के वरिष्ठ थानेदार जयेश भांडारकर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन सावरकर, स्वप्निल वाघ, हवलदार फूलचंद बोकड़े, लक्ष्मण शेंडे, नायब सिपाही दामोधर टेंभरे, शैलेश दाभोले व अन्य ने कार्रवाई की।
घर से 1 लाख नकदी चोरी
कागज के डिस्पोजल कप बनाने वाले व्यवसायी के घर की अलमारी से 1 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई। चोरी की घटना 19 से 20 फरवरी के दरमियान हुई। घर के नौकरों पर संदेह जताया जा रहा है। दो नौकरानियां काम करती हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नंदनवन क्षेत्र के देशपांडे ले-आउट निवासी शुभम राजेंद्र सारडा के परिवार में माता, िपता और भाई-बहन हैं। शुभम ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी के दिन उन्होंने व्यापार की रकम करीब 1 लाख रुपए अलमारी में रखे थे, जो चोरी हो गए। शुभम को रुपए चोरी होने की बात शनिवार 20 फरवरी की रात करीब 8 बजे पता चली। उन्होंने परिजनों से इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने घर की दोनों नौकरानियों से भी पूछा। पर कोई जानकारी नहीं मिली। तब जाकर पुलिस में शिकायत की गई।
Created On :   26 Feb 2021 2:07 PM IST