लालखड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो किलो गांजा जब्त

Two kilos of ganja seized near Lalkhadi railway crossing
लालखड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो किलो गांजा जब्त
आरोपी गिरफ्तार  लालखड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो किलो गांजा जब्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  शहर मेंं अवैध तरीके से बिक्री की जा रही एमडी ड्रग्स व गांजा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसी तरह अपराध शाखा पुलिस ने लालखड़ी के रेलवे क्रॉसिंग परिसर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलाे गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार की सुबह नागपुरी गेट थाना परिसर में की गई है।  जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा पुलिस बुधवार की सुबह नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस समय पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि लालखडी रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी शेख वसीम शेख मेहबूब (32) यह गांजा बिक्री करने पहुंच रहा है।  पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच जाल बिछाते हुए शेख वसीम को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है।  पुलिस ने आरोपी शेख वसीम को गिरफ्तार कर नागपुरी गेट थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।  यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्‌डी के माग्रदर्शन में पुलिस निरीक्षक अर्जुन ठोसरे के नेतृत्व में पीएसआई नरेशकुमार मुंढे, राजुआप्पा बाहेणकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, अजय मिश्रा, सूरज चव्हाण, निवृत्ति काकड, सुधीर गुडधे द्वारा की गई है।
 

Created On :   2 Feb 2023 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story