पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते एलसीबी के दो कर्मी गिरफ्तार

Two LCB personnel arrested for taking bribe of five hundred rupees
पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते एलसीबी के दो कर्मी गिरफ्तार
अमरावती पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते एलसीबी के दो कर्मी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पुलिस विभाग द्वारा प्रतिबंधक कार्रवाई के पश्चात उस मामले का निपटारा करने लिए ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस के दो कर्मचारियों ने 1500 रुपए रिश्वत की मांग की थी, लेकिन इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में होते ही महज 500 रुपए की रिश्वत लेते दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस हवलदार विशाल रामराव हरणे व पुलिस नाईक प्रशांत महादेव ढोके यह दोनों ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस में कार्यरत गिरफ्तार कर्मचारी बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक तिवसा के उंबरखेड निवासी एक व्यक्ति पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई को खत्म करने के लिए दोनों कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता से 1500 रुपए मांगे थे, लेकिन उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में होते ही मंगलवार को एसीबी ने एलसीबी कार्यालय में जाल बिछाया और दाेनों कर्मचारियों को 500 रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसके पश्चात दोनों गिरफ्तार कर्मियों के खिलाफ गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज किया है। बता दें कि कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में विभिन्न तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। महज 500 रुपए के लिए प्रतिबंधक कार्रवाई का निपटारा किया जा सकता है तो अब तक संबंधित कर्मियों ने ऐसे कितने मामलों का निपटारा किया होगा। इस पर भी जांच की जानी चाहिए। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अमोल कडू, पुलिस निरीक्षक केतन मांजरे, विनोद कुंजराम व आदि कर्मचारियों ने की है। 
 

Created On :   21 Sept 2022 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story