अमरावती के महादेवखोरी में मिले तेंदुए के दो शावक

Two leopard cubs found in Mahadevkhori of Amravati
अमरावती के महादेवखोरी में मिले तेंदुए के दो शावक
15 दिनों से दहशत अमरावती के महादेवखोरी में मिले तेंदुए के दो शावक

डिजिटल डेस्क, अमरावती ।   महादेवखोरी परिसर में पिछले 15 दिनों से स्थानीय निवासियों को तेंदुए के दर्शन हो रहे थे।   सुबह महादेवखोरी के पुलिया के पास तेंदुए के दो शावक दिखाई देने की खबर परिसरवासियों ने वन विभाग को दी। लगभग आधा घंटे तक इस परिसर में तलाशी अभियान चलाते हुए वन विभाग वडाली और रेस्क्यू टीम ने तेंदुए के दोनों शावकों को सही सलामत पकड़कर वडाली में लाकर रखा है। यह शावक लगभग 6 से 7 महीने के होने का प्राथमिक अनुमान है। इसमें एक शावक मादा और एक नर है। 

जानकारी के अनुसार महादेवखोरी और मंगलधाम काॅलोनी परिसर के पीछे वडाली वन क्षेत्र की जगह है। वहां से वन्य प्राणी रिहायशी इलाके में न आए इस कारण वन विभाग की ओर से वहां तार का कम्पाऊंड भी किया है। लगभग 8 दिन पहले मंगलधाम काॅलोनी की ओर जानेवाले मार्ग पर एक तेंदुआ दिखने की जानकारी वन विभाग को मिली थी। उसके बाद गुरुवार को सुबह 9 बजे के करीब तेंदुए के दो शावक महादेवखोरी पुल के पास दिखाई देने की खबर वडाली वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के आरएफओ सचिन नवरे, वडाली वन विभाग की आरएफओ वर्षा हरणे, रेस्क्यू टीम के वनपाल अमोल गावनेर, सुरेश मनगरे, फिरोज खान, श्याम देशमुख, वनरक्षक सुनील टिकले, वनमजदूर सतीश उमप, ओंकार भूरे, संदीप चौधरी, वाहन चालक सूरज भांबुरकर, प्रवीण सरवरे, गणेश शिरवाने आदि ने महादेवखोरी परिसर में पहुंचकर तेंदुए के दोनों शावकों को रेस्क्यू कर वडाली के वन वाटिका के निकट के पिंजरे में रखा है। 
 

Created On :   2 Sept 2022 9:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story