गड़चिरोली-चामोर्शी मार्ग पर दिखे दो तेंदुए

Two leopards sighted on Gadchiroli-Chamorshi road
गड़चिरोली-चामोर्शी मार्ग पर दिखे दो तेंदुए
लोगों में भारी दहशत गड़चिरोली-चामोर्शी मार्ग पर दिखे दो तेंदुए

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। पिछले कुछ वर्षों से गड़चिरोली वन विभाग में बाघ और तेंदुए की दहशत कायम है। जिसके कारण इस क्षेत्र के नागरिक खौफजदा हैं। नरभक्षी बाघ ने अब तक अनेक लोगों की जान ली है। वहीं तेंदुए के भी हमले जारी है। इसी बीच बीती रात गड़चिरोली-चामोर्शी मार्ग पर दो तेंदुए दिखाई देने के कारण परिसर के नागरिक भारी दहशत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चामोर्शी नपं के पार्षद आशीष पिपरे और भाजपा पदाधिकारी रमेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी चौपहिया वाहन से रात के समय गड़चिरोली से चामोर्शी की ओर जा रहे थे। तभी गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीपस्थ वाकड़ी-मुडझा गांव के मार्ग पर 2 तेंदुए उन्हें दिखाई दिये। यह मामला सामने आने के बाद परिसर के नागरिकों में दहशत का वातावरण है। वहीं वन विभाग तत्काल तेंदुए का बंदोबस्त करें, ऐसी मांग भी परिसर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Created On :   17 Nov 2022 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story