चंद्रपुर के रेड लाइट एरिया से 2 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

Two minor girl rescued from red light area of chandrapur, five arrested
चंद्रपुर के रेड लाइट एरिया से 2 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
चंद्रपुर के रेड लाइट एरिया से 2 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। रेड लाइट इलाके में दूसरे राज्यों की नाबालिग लड़कियों को लाकर जबर्दस्ती देह व्यवसाय करवाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौतम नगर स्थित रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाने में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं व 2 ग्राहकों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

नागपुर की संस्था को मिली गुप्त जानकारी
जानकारी के अनुसार गौतमनगर की रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से देह व्यवसाय कराने की जानकारी नागपुर के फ्रीडम स्वयंसेवी संस्था को प्राप्त हुई। संस्था के संचालक ने इसकी जानकारी चंद्रपुर के जिला पुलिस अधीक्षक नियति ठाकर को देकर लड़कियों को छुड़वाने के लिए मदद मांगी। एसपी ने नाबालिग लड़कियों को छुड़वाने की जिम्मेदारी लोकल क्राइम ब्रांच की टीम को दी। उसके बाद एलसीबी के पीआई अंभोरे ने अपनी टीम व शहर पुलिस के साथ रेड लाइट एरिया में जाल बिछाकर कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार रात अपने एक पंटर को वहां ग्राहक के रूप में भेजा।

पंटर ने अंदर जाकर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने जैसे ही संकेत दिया पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दो नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यवसाय करवाए जाने की बात स्पष्ट हो गई। दोनों लड़कियां दूसरे राज्य की हैं दोनों ने बतााया कि उन्हें जबर्दस्ती यहां लाया गया है। शहर पुलिस थाने के पीआई भगत ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को 6 जून तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। लड़कियों को महिला सुधार गृह भेजा गया है।  मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि चंद्रपुर से तेलंगाना सहित छत्तीसगढ़ भी जुड़ा हुआ है और यहां से लोग बड़ी संख्या में रेड लाइट एरिया में आते रहते हैं चूंकि चंद्रपुर के रेडलाइट एरिया पर कार्रवाई बहुत कम होती है इसलिए इस धंधे से जुड़े लोग यहां नाबालिग लड़कियों को लाकर जिस्मफिरोशी करवाते हैं।

Created On :   4 Jun 2018 11:42 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story